
करनाल – इन्द्री रोड़ स्थित मनोकामनापूरक संकटमोचक श्री घण्टाकर्ण महावीर देवस्थान पर प्रत्येक महीने के कृपा दिवस कृष्ण चौदस पर हर बार की भांति मासिक श्रद्धालु संगम का विशेष भक्तिमय आयोजन *रविवार , 14 जून को शान्तमूर्ति महासाध्वी श्री प्रमिला जी महाराज*, परम पुरुषार्थी साध्वी श्री जागृति जी महाराज की पावन नेश्राय में उत्साह एवं भक्तिपूर्वक आयोजित किया जा रहा है।
*श्री घंटाकर्ण जी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के शासनरक्षक देव एवं तन्त्र-मन्त्र-यन्त्र की साधना को सफल करने वाले अलौकिक शक्ति सम्पन्न देव हैं।*
देवस्थान दर्शनार्थ सुबह 6 बजे से शाम 7. 15 बजे तक खुला रहेगा। प्रात:कालीन आरती सुबह 7.15 बजे होगी तथा सांयकालीन सांय 6:30 बजे होगी।
विशेष कृपा प्राप्ति प्रसंग पर सत्संग, भजन-कीर्तन का भक्तिमय कार्यक्रम सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा।*
कार्यक्रम के उपरांत महाआरती होगी। इस महाआरती एवं सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रीतिभोज का लाभ श्री विजय सिंह कार्यकारी अभियंता केंद्रीय लोक निर्माण विभाग( प्रबन्धक राष्ट्रपति एस्टेट्स)एवं श्रीमती साक्षी जैन दिल्ली निवासी द्वारा लिया जा रहा है।हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन श्री वेदपाल एडवोकेट विशेष श्रद्धालु भक्त के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में बृहत् श्री घण्टाकर्ण स्तोत्र सुनाया जाएगा।
इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु देव कृपा से अपने मनोरथों की पूर्ति हेतु आशीर्वाद लेने के लिए उपस्थित होंगे। मंदिर प्रबंधन ने कृपा-प्राप्ति के इच्छुक सभी भक्तजनों से इस मौके पर पहुंचकर लाभ उठाने का विशेष आग्रह किया है।