जिला पुलिस करनाल द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राहगीरी कार्यक्रम के तहत आज साइबर थाना टीम द्वारा देवीलाल चौक करनाल पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान देवीलाल चौक पर स्थित लोगों लोगों को एकत्रित कर साइबर अपराधों के प्रकार, उनसे होने वाले नुकसान तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक चांद सिंह व सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि ऑनलाइन या ऑफलाइन वित्तीय लेनदेन करते समय सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है तथा सोशल मीडिया का उपयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।
लोगों को अनजान नंबर से आने वाली फोन कॉल, मैसेज, ईमेल या वीडियो कॉल का जवाब न देने, किसी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी साझा न करने, एटीएम से पैसे निकालते समय आसपास सतर्क रहने तथा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के बारे में भी जागरूक किया गया।
इसके अलावा साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाने के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी की जानकारी जितनी जल्दी हेल्पलाइन पर दी