करनाल, दिनांक 08 जून 2026

जिला पुलिस करनाल की सीआईए असंध टीम द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक योगेश कुमार के नेतृत्व में थाना असंध क्षेत्र में की गई।

विगत शाम गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए असंध की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विरेन्द्र सिंह उर्फ ब्रिन्दु पुत्र साहब सिंह उर्फ साबी, निवासी वार्ड नं. 10,असन्ध, जिला करनाल के रूप में हुई है। व तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बिना लाइसेंस/परमिट के 1185 नशीली एल्प्राजोलम गोलियां व एक मोटरसाइकिल तस्करी में प्रयुक्त बरामद की गई।

इस संबंध में आरोपी की खिलाफ थाना असंध में मुकदमा नंबर 316/2026 को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया।

मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी नेटवर्क में जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। टीम द्वारा मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह नशीले पदार्थ कहां से लाता था और किन-किन स्थानों पर सप्लाई करता था। पूरे नेटवर्क को उजागर करने हेतु अनुसंधान जारी है।