जिला पुलिस करनाल की सीआईए-1 टीम ने बैटरी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की रकम में से 5 हजार बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई मुख्य सिपाही मनोज कुमार की अध्यक्षता में की गई।

अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राजेंद्र पुत्र बंटू राम निवासी शुगर मिल कॉलोनी, वार्ड नंबर-8, करनाल रोड, कैथल को जिला कुरुक्षेत्र जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई, जिसके आधार पर चोरी की रकम में से 5 हजार बरामद किए गए। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच अधिकारी ने बताया कि थाना इन्द्री में 18 जून 2026 को बैटरी चोरी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने इन्द्री क्षेत्र से दो मोटरसाइकिलों की बैटरियां तथा एक इन्वर्टर की बैटरी चोरी कर वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत मिलने के बाद थाना इन्द्री में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सीआईए-1 टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजेंद्र की संलिप्तता स्थापित करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अन्य चोरी की वारदात में शामिल रहा है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *