सीआईए-1 की सख्त कार्रवाई: अवैध हथियार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा राउंड बरामद
जिला पुलिस करनाल की सीआईए-1 टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा .315 बोर तथा एक जिंदा राउंड बरामद किया गया है।
सीआईए-1 टीम ने सहायक उप निरीक्षक रोहित कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनिकेत पुत्र गजे सिंह निवासी निमाना रोड, कलानौर, जिला रोहतक तथा अंकुश पुत्र सुखदेव निवासी शहर मालपुरा, जिला पानीपत को काबू किया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा .315 बोर व एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत थाना सेक्टर 32/33, करनाल में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। व आज दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।