जिला पुलिस करनाल की सीआईए-1 टीम ने मुख्य सिपाही मनोज कुमार की अध्यक्षता में बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी कर नकदी हड़पने और घर से एसी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

 गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल शर्मा पुत्र रविंद्र कुमार निवासी गांव खेड़ी शहीदान, चम्मू कलां, जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है।

अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के अनुसार शिकायतकर्ता मोहित विरमानी निवासी सेक्टर-7, करनाल ने थाना सेक्टर 32-33 में शिकायत दी थी कि आरोपी 18 मई 2026 को उनके घर किरायेदार बनकर रहने आया था। आरोपी ने उनकी बुजुर्ग माता को बहला-फुसलाकर पहले 70 हजार रुपये नकद लिए और बाद में रकम लौटाने का झांसा देकर उनके चेक हासिल कर 48 हजार रुपये और निकाल लिए।

इसके बाद आरोपी बिना बताए फरार हो गया। जब परिवार ने कमरे की जांच की तो घर से एक एसी सहित अन्य सामान भी गायब मिला। 

शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर 32-33 करनाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच के दौरान सीआईए-1 की टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ एवं बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से धोखाधड़ी से हड़पी गई राशि, चोरी किए गए सामान की बरामदगी तथा वारदात में प्रयुक्त अन्य तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ हेतू मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।