एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी काबू

आरोपी के कब्जे से 3 किलों 600 ग्राम चुरापोस्त नशीला पदार्थ बरामद।

पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-1 की टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 3 किलों 600 ग्राम चुरापोस्त नशीला सहित गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए-1 इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक रोहित कुमार की अध्यक्षता में पुलिस टीम गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक टिकरी कैलाश क्षेत्र में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। प्राप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी बिट्टू पुत्र अत्तर सिंह निवासी किला महौला वॉर्ड 7 इंद्री, करनाल को काबू किया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 3किलों 600 ग्राम चुरा पोस्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ। 

आरोपी के खिलाफ थाना सदर करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया, जहां से उसका चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले में संलिप्त आरोपी के अन्य साथियों की संलिप्ता बारे अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *