पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-2 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए में ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1,02,100 रुपए की नगदी तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि मेरठ रोड स्थित न्यू मन्नत ढाबा के प्रथम तल पर कमरे में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद नियमानुसार पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान कमरे में पांच व्यक्ति ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने अपने हाथों में पकड़े रुपये और ताश के पत्ते बैड पर फेंक दिए, लेकिन पुलिस ने सभी को मौके पर ही काबू कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह पुत्र जसविंद्र सिंह निवासी गांव बुढ़ा खेड़ा, थाना सेक्टर-32/33 करनाल, लोकेन्द्र पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी एसपी कॉलोनी करनाल, वीरभान पुत्र राजकुमार निवासी गांव नगला मेघा, थाना मधुबन, अंग्रेज सिंह पुत्र धनपत राम निवासी गांव नगला मेघा, थाना मधुबन तथा रामेश्वर पुत्र बनारसी दास निवासी गांव रिंडल, थाना कुंजपुरा, जिला करनाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से 1,02,100 रुपए तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर कब्जे में लिए। इस संबंध में थाना सदर करनाल में हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट, के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।