जिला पुलिस करनाल की सीआईए-3 टीम ने बिजली का सामान चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा एक स्टार्टर तथा करीब 20 मीटर बिजली की तार बरामद की गई।

सीआईए-3 टीम ने सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रांत उर्फ कालू पुत्र महाबीर सिंह, निवासी गांव कैरवाली, थाना मधुबन, जिला करनाल को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में शिकायत के आधार पर दिनांक 05 जुलाई 2026 को थाना मधुबन के क्षेत्र गांव कैरवाली से रात के समय खेतों से बिजली का सामान चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी किए गए सामान को छिपाने के स्थान का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर मंगलोरा से लालूपुरा पक्के बांध के बीच मोड़ के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया एक प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया गया, जिसमें से चोरीशुदा एक स्टार्टर तथा करीब 20 मीटर बिजली का तार बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *