हरियाणा सरकार की सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को  सोनू नरवाल (एचपीएस), डीएसपी ट्रैफिक करनाल के नेतृत्व में स्कूल बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना तथा स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कराना रहा।

इस अभियान के दौरान आदर्श स्कूल, कुंजपुरा रोड करनाल, नारायणा स्कूल, बसंत विहार करनाल तथा मानफोर्ट स्कूल, गांव सुबरी में संचालित स्कूल बसों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान बसों के सभी आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, आपातकालीन निकास, सीसीटीवी (जहां लागू हो) तथा अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान बस चालकों एवं स्कूल प्रबंधन को सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के सभी प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बच्चों की सुरक्षा के साथ समझौता है, इसलिए सभी सुरक्षा मानकों का नियमित रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

डीएसपी ट्रैफिक सोनू नरवाल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूल बसों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि यदि किसी स्कूल वाहन में सुरक्षा संबंधी कमी दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें।

चेकिंग टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी सोनू नरवाल (एचपीएस), डीएसपी ट्रैफिक करनाल,उप निरीक्षक रामफल, थाना हाईवे करनाल

सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार, कोऑर्डिनेटर, थाना हाईवे करनाल मुख सिपाही उस्म सिंह, रीडर, डीएसपी ट्रैफिक करनाल,एसपीओ राजेंद्र, थाना हाईवे करनाल

गृह रक्षक जय किशोर जिला पुलिस करनाल द्वारा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि स्कूली बच्चों की यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमों के अनुरूप सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *