जिला पुलिस करनाल की सीआईए-2 टीम द्वारा उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की वारदात में शामिल एक और आरोपी गोविन्द पुत्र धीरा राम, निवासी गांव गौंदर, जिला करनाल को गिरफ्तार किया गया है।
अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18/04/2026 को थाना निसिंग में प्राप्त सूचना के आधार पर गांव गोन्दर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते सूरज पुत्र कर्मबीर सिंह को गोली मार दी गई थी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतक के परिजनों की शिकायत पर थाना निसिंग में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात में गोविन्द की संलिप्तता का खुलासा किया था। इसी आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी गोविन्द को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया तथा अदालत से 5 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या एवं चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।