हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की कुरुक्षेत्र यूनिट ने 12.53 ग्राम अवैध हेरोइन के मामलें मे दो नशा तस्करो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल हुई। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के दिशा निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

कार्यवाही का संचालन 

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यूनिट कुरुक्षेत्र के इंचार्ज इंस्पेक्टर मांगेराम ने बताया कि यूनिट के सहायक उप-निरीक्षक उपकार टीम के साथ नशीले पदार्थ के संबंध में मेरठ रोड, करनाल पर मौजूद था की मुखबर खास ने ASI को गुप्त सूचना दी कि आरोपी नशा तस्कर जोकि अवैध नशीले पदार्थ बेचने का अवैध कारोबार करते है जोकि आज नशीले पदार्थ बचने वाले है। सूचना पर तर्वित कार्यवाही करते हुए सहायक उप-निरीक्षक उपकार ने टीम सहित आरोपी को मेरठ रोड, करनाल पर रविदास चोक के पास नाका लगाकर आरोपियों को मोके से 12.53 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनाल की शिव कालोनी के रहने वाले सोनू पुत्र बीरबल और इंतजार पुत्र करमबीर के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 32-33, करनाल मे मामले दर्ज कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने के लिए आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

जनता से अपील

यूनिट प्रभारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *