करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत हरियाणा के गाँव गाँव और शहर में नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है।

उच्चाधिकारियों के निर्देशों से ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा प्रतिदिन हरियाणा के अलग अलग शहरों में पहुंचकर नशे के विरुद्ध अभियान चलकर जागरूक करते हैं। वे आज करनाल पहुंचे और बस अड्डे पर युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। वे अधिकतर साइकिल यात्रा निकालकर एक स्थान से दूसरे स्थान युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी प्रभावित करता है

 उपस्थित युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने मित्रों एवं परिवार के सदस्यों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उपस्थित जन को बताया कि नशे की बिक्री, तस्करी अथवा सेवन से संबंधित किसी भी सूचना के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 अथवा 9050891508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित युवाओं ने नशा न करने तथा नशा मुक्त हरियाणा के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *