करनाल 27 मई 2026: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की करनाल यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फिर से एक और सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, ब्यूरो की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 08.13 ग्राम हिरोईन को बरामद किया गया है।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक श्री मोहित हाण्डा IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
कार्यवाही का संचालन
करनाल यूनिट प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल कुमार ने जानकारी दी कि यूनिट मे उपस्थित उप-निरीक्षक कुलदीप कुमार को एक गुप्त मिली कि अमीत पुत्र चन्द्रपाल उर्फ काला वासी गांव बडागांव थाना कुंजपुरा करनाल व अनुज पुत्र मुकेश वासी गांव बडागांव थाना कुंजपुरा करनाल जो यू.पी से स्मैक/हिरोईन बेचने का काम करता है। जो आज भी यू.पी से हिरोईन लेकर अपनी मोटरसाईकिल न. HR05BK0449 स्पलैण्डर प्लस बा रंग काली पर लेकर अमित उपरोक्त के घर लेकर आएंगे। जो उपरोक्त मोटरसाईकिल में हिरोईन छुपाकर रखे हुए है। अगर फोरी रैड की जावे तो वे हिरोईन सहित काबू आ सकते है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्तियों को नशीला पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 08.13 ग्राम हिरोईन नशीला पदार्थ बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीत पुत्र चन्द्रपाल उर्फ काला वासी गांव बडागांव थाना कुंजपुरा करनाल व अनुज पुत्र मुकेश वासी गांव बडागांव थाना कुंजपुरा करनाल रूप मे हुई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
यूनिट प्रभारी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है।
…