करनाल, 22 जुलाई 2026: हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की करनाल यूनिट ने 12.14 ग्राम अवैध हेरोइन के मामलें मे दो नशा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल हुई। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के दिशा निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

कार्यवाही का संचालन 

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यूनिट करनाल के इंचार्ज इंस्पेक्टर ऋषिपाल ने बताया कि यूनिट के सहायक उप-निरीक्षक अमन कुमार टीम के साथ नशीले पदार्थ के संबंध में थाना सिविल लाइन करनाल एरिया मे मौजूद था की मुखबर खास ने गुप्त सूचना दी कि दो नशा तस्कर जोकि अवैध नशीला पदार्थ बेचने का अवैध कारोबार करते है आज नशीला पदार्थ बचने की फिराक मे बाइक पर सेक्टर 14 एरिया मे आ रहे है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सहायक उप-निरीक्षक अमन कुमार ने टीम सहित आरोपियों को सेक्टर 14 मे जीटी रोड पर स्थित हरे कृष्णा फिलिंग स्टेशन के पास से 12.14 ग्राम अवैध हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभम पुत्र सोनू, वासी बसंत विहार, करनाल और करण पुत्र जगदीश कुमार, वासी राजीव पुरम, करनाल के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हे थाना सिविल लाइन करनाल के हवाले कर दिया है जहां आरोपियों से उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने के लिए आगे की पूछताछ की जा रही है।

जनता से अपील

यूनिट प्रभारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *