कब्जे से वारदात में प्रयोग लाठी, गंडासी व दो मोटरसाइकिल बरामद

जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल के निदेशानुसार लड़ाई-झगड़े की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए सीआईए-1 की टीम ने मुख्य सिपाही मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई तीन लाठियां, एक गंडासी तथा दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानु उर्फ भारत पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव बुढ़ा खेड़ा, थाना सेक्टर-32/33, करनाल,सावन उर्फ परमजीत पुत्र स्व. सुशील कुमार निवासी गांव पनौड़ी, थाना घरौंडा, हाल किरायेदार बुढ़ा खेड़ा, थाना सेक्टर-32/33, करनाल, शुभम पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव बुढ़ा खेड़ा, थाना सेक्टर-32/33, करनाल व दीपक कुमार पुत्र राजबीर निवासी शरफाबाद माजरा सुभरी, थाना सेक्टर-32/33, करनाल के रूप में हुई है।

इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि दिनांक 25 जून 2026 को घायल रोहन के पिता जसविंद्र सिंह निवासी गांव बुढ़ा खेड़ा ने शिकायत दी कि उनका पुत्र ड्यूटी पर जाते समय मंगलपुर चौक के पास पहुंचा तो तीन मोटरसाइकिलों पर आए युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर गंडासी व लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-32/33 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बाद में शिकायतकर्ता के अनुरोध पर मामले की जांच अपराध शाखा-1 को स्थानांतरित की गई।

सीआईए-1 की टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक गंडासी, तीन लाठियां तथा दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए। 

टीम द्वारा चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपीयो की संलिप्ता के बारे गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *