जिला परिषद के चेयरमैन के चुनाव सीधे होने चाहिए

जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन प्रवेश कुमारी के पति तथा भाजपा नेता सोहन सिंह राणा ने कहा कि उनके साथ भाजपा के एक विधायक के साथ पार्टी के नेताओं ने उनके खिलाफ साजिश रची गई हैं। उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट में प्रवेश कुमारी नहीं हारी वल्कि भाजपा की हार हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने में भाजपा के बड़े नेताओं ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान पार्षदों की खरीद फरोख्त की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता हैं। उन्हेांने कहा कि जिन पार्षदों ने अपने जमीर की कीमत लगाई उनको चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि उनकरा कसूर केवल इतना था कि उन्होंने ईमानदारी से काम करते हुए सबका साथ सबका विकास की नीति को अपनाया। उन्होंने पिछले साल एक लाख पौध लगाए थे। इसके अलावा सौ से अधिक गांवों में ई लाइव्रेरी बनाई। उन्होंने स्टेडियम बना। गांव गांव में विकास कार्यों  की भरमार कर दी। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि यदि पार्टी की लीडरशिप उनसे बात करती तो वह प्रवेश कुमारी से त्यागपत्र दिलवा देते।राणा ने कहा कि उनके साथ भाजपा के एक विधायक सहित कुछ भाजपा नेताओं ने विश्वासघात किया हैं। इसका खुलासा जल्द किया जाएगा। वह भाजपा के शीर्ष नेतओं से मिल कर भजपा के कुछ नेताओंं की पोल सबूत के साथ खोलेंंगे। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को उनकी बढ़ती लोकप्रियता खुद के लिए चतरा महसूस हो रही थी

श्री राणा ने बताया कि भाजपा के विश्वासघाती नेताओं को चुनावों में सबक सिखाया जाएगा। उनके साथ सभी विरादरी के लोग हैं। उन्हेांने चार सालों में हर किसी का काम किया। सभी को मान सम्मान किया। कोई उन पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता हैं। शहर के लोगों ने उनक जन समर्थन देख लिया।