जिला पुलिस करनाल द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 बोतल अवैध शराब व वारदात में प्रयोग एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

इस संबंध में सहायक उप निरीक्षक धर्ममबीर की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकेश वर्मा पुत्र आनंद प्रकेश वर्मा निवासी जुंडला गेट,भट्ठों जिला करनाल को विधि अनुसार गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 22 बोतल देशी ठेका शराब, व 2 बोतल चार्ली ऐप्पल ग्रीन कुल 24 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना शहर, जिला करनाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद अवैध शराब को नियमानुसार कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

जिला पुलिस करनाल ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, भंडारण या तस्करी संबंधी कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी