ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी पर सर्व ब्राह्मण सभा हरियाण ने जताई कड़ी आपत्ति


रोहतक/चंडीगढ़। सर्व ब्राह्मण सभा हरियाण के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने हरियाणा विधानसभा में ब्राह्मण समाज के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा किसी समाज या समुदाय के प्रति ऐसी टिप्पणी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे समाज की भावनाएं आहत होती हैं।

सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव सामाजिक समरसता, भाईचारे और सभी वर्गों के सम्मान की भावना में विश्वास रखता है। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और गरिमा की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा जैसे लोकतांत्रिक और गरिमापूर्ण सदन में जनप्रतिनिधियों से संयमित एवं मर्यादित भाषा की अपेक्षा की जाती है। यदि किसी वक्तव्य से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो संबंधित व्यक्ति को अपनी बात स्पष्ट करते हुए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए, ताकि विवाद का सम्मानजनक ढंग से समाधान हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक गीता भुक्कल को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ब्राह्मण समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने वक्तव्य पर खेद व्यक्त करें और समाज से क्षमा मांगें। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस पार्टी द्वारा दिन आये दिन ब्राह्मण समाज के खिलाफ बयानबाजी कर लगातार समाज में ज़हर फैलाया जाना अत्यंत निंदनीय है, कांग्रेस तत्काल माफ़ी मांगे नहीं तो ब्राह्मण समाज कठोर कार्रवाई करेगा

सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि सर्व ब्राह्मण सभा हरियाण सामाजिक समरसता और भाईचारे के पक्ष में है, लेकिन किसी भी समाज के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और इस विषय का समाधान संवाद एवं मर्यादा के साथ करने की अपील की।
जारीकर्ता:
सुरेंद्र शर्मा बड़ौता
प्रदेश अध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *