एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, गश्त के दौरान महिला को काबू किया; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

करनाल। जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद किया है।

गश्त के दौरान महिला को किया गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक राजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने आरोपी महिला को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान नुसरत पत्नी मोहम्मद मंजूर, निवासी गांव पूर्णिया, थाना सिरसी, बिहार, हाल किरायेदार दुर्गा कॉलोनी, करनाल के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने थाना सेक्टर-32/33, करनाल में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी है।

जल्दी अमीर बनने के लिए गांजा बेचने का आरोप

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस के अनुसार सामने आया कि आरोपी महिला जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए गांजा बेचने का काम करती थी।

रिमांड में सप्लाई नेटवर्क को लेकर होगी पूछताछ

पुलिस आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी और मामले की गहन जांच के लिए पुलिस हिरासत रिमांड लेने का प्रयास करेगी। रिमांड के दौरान उससे नशे की सप्लाई के स्रोत और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

जिला पुलिस करनाल ने स्पष्ट किया है कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *