जिला पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु थाना बुटाना के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी नीलोखेड़ी इंचार्ज नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की टीम ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक गुरबचन सिंह ने जानकारी देते बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार दिनांक 30 अप्रैल 2026 को आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर कुछ नगदी व चांदी के आभूषण चोरी कर मौके से फरार हो गया था।
शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी पवन कुमार पुत्र अजमेर सिंह, निवासी नीलोखेड़ी करनाल, काबू किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 8.50 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।