नौतपा की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन 28 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने सिरसा को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलों में वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञानियों की तरफ से प्रदेश में सिरसा को छोड़ कर बाकी जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को भी प्रदेश में सिरसा सबसे गर्म रहा और तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं वर्षा होने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में बदलाव के साथ ही मंगलवार को प्रदेश के अनेक जिलों में दिन के समय धूल भरी हवाएं चलीं। भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। नौतपा शुरू होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दो दिन में ही कुछ जिलों का तापमान दो डिग्री तक बढ़ा है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें