तरावड़ी। स्वच्छ भारत मिशन 2026 के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका की ओर से विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन लगाए गए थे। इन पर लाखों रुपये खर्च करने के कुछ दिन बाद ही कई जगह पर ये टूट गए।
अब जगह-जगह कूड़ा खुले में बिखरा नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि डस्टबिन लगाने के कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया। ठेकेदार ने घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। इस मामले में जब नगर पालिका सचिव अजीत कुमार ने कहा कि जिन स्थानों पर डस्टबिन टूटे हुए हैं या उनकी गुणवत्ता सही नहीं है, उनकी पेमेंट फिलहाल रोक दी गई है।