सेक्टर-32/33 थाना पुलिस की कार्रवाई, बुड्ढाखेड़ा निवासी सीमा और मलकीत उर्फ अज्जू पर आबकारी अधिनियम के तहत केस
करनाल। थाना सेक्टर-32/33 पुलिस ने शराब बनाने के मामले में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 बोतल अवैध देसी कच्ची शराब और 60 लीटर लाहण बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सीमा पत्नी मलकीत उर्फ अज्जू और मलकीत उर्फ अज्जू, निवासी गांव बुड्ढाखेड़ा, जिला करनाल को काबू किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने उनके कब्जे से 18 बोतल अवैध देसी कच्ची शराब और 60 लीटर लाहण बरामद किया।
आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सेक्टर-32/33 में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।