विद्यार्थियों व आमजन को रोड सेफ्टी, साइबर सुरक्षा, राहवीर योजना और बीएस-3 एवं एंड-ऑफ-लाइफ वाहनों के संबंध में किया जागरूक।

करनाल, दिनांक 17 अक्टूबर 2026।

जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सितंबर 2026 के दौरान जिले के स्कूलों एवं कॉलेजों में कुल 9 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों के दौरान जिला पुलिस करनाल के सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार, कॉर्डिनेटर, द्वारा विद्यार्थियों, स्कूल-कॉलेज के स्टाफ तथा आमजन को रोड सेफ्टी, साइबर सुरक्षा, राहवीर योजना तथा बीएस-3 एवं एंड-ऑफ-लाइफ वाहनों का इस्तेमाल न करने के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुलिस द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को समझा।

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचने, अनजान कॉल एवं लिंक से सतर्क रहने तथा अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के बारे में भी जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त राहवीर योजना के महत्व तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के प्रति आमजन को प्रेरित किया गया। साथ ही बीएस-3एवं एंड-ऑफ-लाइफ वाहनों का इस्तेमाल न करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई।

21 से 26 सितंबर तक सरकारी स्कूलों में आयोजित किए गए मेडिकल कैंप

पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के निर्देशानुसार दिनांक 21 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंप आयोजित करवाए गए। इन कैंपों में सरकारी अस्पताल करनाल के चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

करनाल पुलिस द्वारा आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को सुरक्षित यातायात, साइबर अपराधों से बचाव, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। जिला पुलिस करनाल भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहेगी।