करनाल, 23 अक्तूबर।  डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा ‘बाल दिवस 2026’ के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आज आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी ने मुख्य अतिथि का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और बाल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही इन प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मंजू चौधरी ने बताया कि आज आयोजित प्रतियोगिताओ में समूह नृत्य, एकल गीत, भक्ति समूह गान, फन गेम, बेस्ट ड्रामेबाज,स्केचिंग ऑन दी स्पॉट, क्ले मॉडलिंग तथा क्विज की प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों में बाल भवन तथा कालिदास रंगशाला में आयोजित करवाई जा रही हैं। उन्होंने यह बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ही आगे मंडल-स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। कार्यक्रम में तपन पुनर्वास केंद्र, नीलोखेड़ी द्वारा सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गयी। इस अवसर पर तपन पुनर्वास केंद्र, नीलोखेड़ी की निदेशक डॉ. सुजाता, संस्कृत प्रवक्ता एवं प्रख्यात कवि भारत भूषण, अंजू शर्मा, संतोष बक्शी, डॉक्टर सुजाता गुप्ता, रजनीश चोपड़ा, उर्वशी विग एवं जिला बाल कल्याण परिषद के आजीवन सदस्य व बाल भवन करनाल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

आज की प्रतियोगिताओं के परिणाम
बेस्ट ड्रामेबाज ग्रुप 1st मानव आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम,विहान,बाबा राम दास विद्या पीठ कुल्वेहरी द्वितीय, बेस्ट ड्रामेबाज ग्रुप 2nd याशिका, आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 29करनाल,दिव्यांशी, ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल निसिंग,द्वितीय, विरोनिका, पार्थ पब्लिक स्कूल, घरौंडा, तृतीय,फन गेम्स गर्ल्स ग्रुप 3rd वंशिका, आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल करनाल,रिशिका, जे पी एस अकैडमी असंध, द्वितीय, लावण्या, विवेकानंद विद्या निकेतन असंध, तृतीय, फन गेम्स बॉयज ग्रुप 3rd दीपांशु, विवेकानंद विद्या निकेतन असंध, प्रथम, विनीत पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा, द्वितीय, सार्थक, आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल करनाल तृतीय, क्ले माडलिंग ग्रुप 1st दीपाली गोलेन जे पी एस अकैडमी असंध, प्रथम, मेघा, जे पी एस अकैडमी असंध, द्वितीय, हेमाक्षी आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल करनाल तृतीय, क्ले माडलिंग ग्रुप 2nd  अमृत डी ए वी पब्लिक स्कूल असंध, प्रथम, मायरा, जे पी एस अकैडमी असंध, द्वितीय, प्रियांशी, विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, करनाल,तृतीय, स्केचिंग आन द स्पॉट ग्रुप 2nd अभिज्ञान, अर्याकुलम , निलोखेरी प्रथम, रिधम, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन, करनाल द्वितीय, अवधेश प्रताप सिंह आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल करनाल तृतीय, स्केचिंग आन द स्पॉट ग्रुप 3rd तमन्या सिंह दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7,करनाल प्रथम, तनिषा आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल करनाल द्वितीय, अर्नव सिंगला, मोंट फोर्ड  वर्ल्ड स्कूल, तृतीय,  स्केचिंग आन द स्पॉट ग्रुप 4th अंश अग्रवाल आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल करनाल प्रथम, कुनाल सिंह दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7,करनाल, द्वितीय, शोकीन पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा, तृतीय, क्विज प्रतियोगिता ग्रुप 2nd अक्ष और विवान सिंगला प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 प्रथम, अक्षत कुमार और भव्या वर्मा एस डी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनाल द्वितीय, पिहू बिंदल और स्वस्तिका मान जे पी एस अकैडमी असंध तृतिय, क्विज प्रतियोगिता ग्रुप 3rd निकुंज बिंदल और श्री बंसल जे पी एस अकैडमी असंध प्रथम, पारुल और सृष्टी जी एस एस एस पुंडरक,द्वितीय, नियाम टंडन और भाविन डी ए वी पब्लिक स्कूल निलोखेरी तृतीय, समूह नृत्य ग्रुप 1st टीम no 11 आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल करनाल प्रथम, टीम no 2 संत निक्का सिंह सीनियर सेकेन्डरी स्कूल मॉडल टाउन द्वितीय, टीम no 5 जे पी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल करनाल तृतीय, समूह नृत्य ग्रुप 3rd टीम no 9 दयाल सिंह सीनियर सेकेन्डरी स्कूल सेक्टर 7 प्रथम, टीम no 6  आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल करनाल द्वितीय, टीम no 5 विजेता पब्लिक स्कूल करनाल तृतीय भक्ति समूह गान ग्रुप 2nd टीम no 6 अंतरा ग्रुप जे पी एस अकैडमी असंध प्रथम, टीम no 11 जिया ग्रुप दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 द्वितीय, टीम no 15 कमनदीप कौर ग्रुप लिट्टल एंजल पब्लिक स्कूल अलावला तृतीय, एकल गायन ग्रुप 4th मानवी  जे पी एस अकैडमी असंध प्रथम, हरसिमर प्रीत सिंह आर पी एस इंटरनेशनल स्कूल करनाल द्वितीय, नवरूप कौर लिट्टल एंजल पब्लिक स्कूल अलावला तृतीय, रहे|