करनाल, 23 अक्टूबर 2026। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की करनाल यूनिट ने एनएच-44 पर नाकाबंदी करके पंजाब से हेरोइन/चिट्टा लेकर आ रहे दो तस्करों को कार सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

1.      मन्नी पुत्र राकेश चौपड़ा, निवासी फ्लैट नंबर 202, सेकंड फ्लोर, सी-टावर, पालम रेजीडेंसी, थाना शहर करनाल

2.      विकास कुमार पुत्र वेदपाल सिंह, निवासी गांव बसताड़ा, थाना मधुबन, जिला करनाल, हाल निवासी मकान नंबर 1654, सेक्टर 4, करनाल

कैसे हुई कार्रवाई

यूनिट इंचार्ज इन्स्पेक्टर ऋषीपाल सिंह ने कहा की उनकी टीम जीटी रोड पर नशा-रोधी गश्त कर रही थी। टीम को शाम करीब 7:30 बजे एक मुखबिर ने सूचना दी कि मन्नी पुत्र राकेश चौपड़ा, निवासी पालम रेजीडेंसी, करनाल और विकास कुमार पुत्र वेदपाल सिंह, निवासी गांव बसताड़ा, हाल निवासी मकान नंबर 1654, सेक्टर 4, करनाल आपस में मिलकर हेरोइन/चिट्टा बेचने का काम करते हैं और पंजाब से नशा लेकर आते हैं। सूचना मिली कि दोनों पंजाब से हेरोइन लेकर अंबाला की तरफ से करनाल आने वाले हैं।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए टीम ने मारुति सुजुकी एजेंसी के सामने सर्विस लेन पर अंबाला से करनाल की ओर आने वाली गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। रात करीब 9:30 बजे बताई गई काली होंडा अमेज आती दिखी, जिसे इशारा करके रुकवा लिया गया। कार में दो युवक बैठे मिले। चालक सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम विकास कुमार तथा बराबर की सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम मन्नी बताया।

तलाशी और बरामदगी

तलाशी में कार के अंदर बनी आर्म रेस्ट से पारदर्शी एयरटाइट पन्नी बरामद हुई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला। जांच में दोनों आरोपियों की स्वीकारोक्ति के आधार पर उसे हेरोइन/चिट्टा पहचाना गया। डिजिटल तराजू से तौलने पर पन्नी सहित कुल वजन 19.36 ग्राम निकला, जो इंटरमीडिएट क्वांटिटी की श्रेणी में आता है। जिसकी अवैध मार्किट में कीमत लगभग 2 लाख रुपए आँकी गई है। पुलिस ने हेरोइन के साथ-साथ होंडा अमेज कार को बतौर सबूत जब्त किया।

पुलिस अपील

इन्स्पेक्टर ऋषीपाल सिंह ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एचएसएनसीबी को 9050891508 या 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

With regards….

PRO, Haryana State Narcotics Control Bureau, Madhuban.  

For any query, Please Contact with Karnal Unit In-charge INSP Rishipal Singh 9467649918.