सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए गन्ना किसानों को कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत गन्ना किसानों के लिए पावर ऑपरेटेड गन्ना सेट ट्रीटमेंट डिवाइस (30 से 120 लीटर क्षमता), पावर वीडर (इंजन चालित, 5 एचपी से 7.5 एचपी से कम), शुगरकेन रतून मैनेजर, वाइड रो रिजर/रिजर, 4 फीट रोटावेटर, ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सब-सॉइलर/चिजलर, गन्ना कटर/स्ट्रिपर/प्लांटर तथा मिनी ट्रैक्टर जैसे कृषि यंत्र शामिल हैं।
डॉ. चौहान ने किसानों से अपील की कि जो किसान इन कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ लेना चाहते हैं, वे विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर दिनांक 01 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्ते एवं आवश्यक दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। किसानों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले योजना की शर्तों एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
