कमरों की मरम्मत, शौचालय आदि के लिए 65 लाख मंजूर

 प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल कर आगे बढ़ें- कल्याण

करनाल, 16 अक्तूबर। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज घरौंडा हलका के गांव अराईपुरा में हरियाणा शिक्षा परियोजना के तहत 56 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनाए गए मल्टी एक्टिविटी हॉल का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूल के पुराने कमरों की मरम्मत, शौचालय आदि के लिए 65 लाख रुपये और मंजूर किए गए हैं। श्री कल्याण ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

श्री कल्याण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुऐ कहा कि स्कूलों में मल्टी एक्टिविटी हॉल बनवाने के पीछे असली उद्देश्य यही है कि छात्र-छात्राएं यहां विभिन्न गतिविधियाें आयोजित कर प्रतिभा को निखार सकें। उन्होंने कहा कि आजकल लड़कियां हर क्षेत्र में बाजी मार रही हैं। लड़कों को भी और मेहनत करनी चाहिए। मेहनती ही जीवन में सफल होता है। उन्होंने डा़ एपीजे अब्दुल कलाम, डा़ भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सब हस्तियों का संबंध गरीब परिवारों से रहा है लेकिन मेहनत के बल पर जीवन में नई ऊंचाइयों का छुआ है।

उन्होंने डा़ एपीजे अब्दुल कलाम, डा़ भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सब हस्तियों का संबंध गरीब परिवारों से रहा है लेकिन मेहनत के बल पर जीवन में नई ऊंचाइयों का छुआ है।

उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों ने अभी तक लक्ष्य तय नहीं किया है तो वे कर लें। समय से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने वाले हमेशा कामयाब होते हैं। खुद की तरक्की तो करनी ही है, साथ ही राष्ट्र की तरक्की में भी योगदान देना है। उन्होंने कहा कि आपकी(विद्यार्थियों) सफलता से मां-बाप को भी सुख मिलता है। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने, प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल करने, इसके दुष्प्रभावों से दूर रहने, शिक्षकों का सम्मान करने, पढ़ाई के अलावा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई जारी रखने में किसी प्रकार की दिक्कत पेश आती है तो उन्हें बताए, उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश की तीसरी एनसीसी अकादमी इसी गांव में बनने जा रही है। इससे यहां के विद्यार्थियों को बहुत फायदा होगा। कुटेल में बनी रही मेडिकल यूनिवर्सिटी चालू होने से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, खंड शिक्षा अधिकारी वीना कुमारी, प्रिंसिपल बलराज शर्मा, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, सरपंच दीपक ठाकुर व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।