कब्जे से कुल 13 बोतल शराब वा एक तस्कर काबू

करनाल, दिनांक 18 अक्टूबर 2026 . 

जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए करनाल पुलिस की थाना रामनगर की पुलिस टीम ने महिला मुख्य सिपाही आरती देवी व टीम द्वारा कछवा रोड नजदीक,प्रेम पैलेस क्षेत्र से संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान भारत भूषण पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी 82/16 रामनगर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 13 अवैध देसी बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पुलिस टीमों द्वारा पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों व सहयोगियों का भी पता लगाया जा सके। 

करनाल पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने आसपास अवैध शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री/तस्करी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।