करनाल, दिनांक 15 अक्टूबर 2026।

जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना तरावड़ी पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई थाना तरावड़ी पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम में शामिल उप निरीक्षक जसविंद्र सिंह ने आरोपी अंकुश ऊर्फ बादल पुत्ररामू,निवासी गागर जिला करनाल को काबू किया।

इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने थाना तरावड़ी में शिकायत देकर बताया था कि दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर के समय चोर घर के गेट का दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुस कर नगदी तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। 

शिकायत के आधार पर थाना तरावड़ी में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा जांच एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी अंकुश को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।