गांव अरडाना, गंगाटेहड़ी, पोपड़ा, झीमरी खेड़ा और बाहरी में विधायक ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास

असंध/ करनाल 15 अक्तूबर।   विधायक योगेन्द्र राणा ने हलके के विभिन्न गांवों में कुल 4 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में खेतों के रास्तों को पक्का करना, फिरनी का निर्माण, पेवर ब्लॉक रास्ते, सरकारी पशु अस्पताल की चारदीवारी और इंडोर जिम हॉल का निर्माण शामिल है। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

विधायक ने सर्वप्रथम गांव अरडाना में पहुंचकर मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना के अंतर्गत 74.74 लाख रुपये की लागत से तैयार खेतों के रास्तों का उद्घाटन किया। इनमें कौलखेड़ा रोड से विनय राणा पुत्र जयभगवान राणा के खेत तक 38.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित रास्ता, डेरा सैनी रास्ते पर 21.17 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक का कार्य, पीडब्ल्यूडी रोड से गैस एजेंसी तक 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित पेवर ब्लॉक रास्ता तथा कौलखेड़ा पीडब्ल्यूडी रोड से विकास पुत्र प्रेम सिंह के खेत तक 2.79 लाख रुपये की लागत से निर्मित पेवर ब्लॉक रास्ता शामिल है।

इसके पश्चात विधायक ने गांव गंगा टेहड़ी में 71.63 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। जिनमें 47.52 लाख रुपये की लागत से अरडाना रोड से मांगा के खेत तक निर्मित पेवर ब्लॉक रास्ते तथा 24.11 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंडोर जिम हॉल शामिल है। इससे किसानों को खेतों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी और युवाओं को व्यायाम के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

इसके बाद विधायक ने गांव पोपड़ा में 90.55 लाख रुपये के कार्यों का उद्घाटन किया। जिनमें  36.65 लाख रुपये की लागत से निर्मित फिरनी तथा 53.90 लाख रुपये की लागत से सरकारी पशु अस्पताल की चारदीवारी के निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा उन्होंने गांवपोपड़ा में 1 करोड़ 3 लाख रुपये से अधिक के दो रास्तों का शिलान्यास तथा बसंती माता से 152-डी तक 78.94 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक रास्ते व मोहम्मद खेड़ा रोड से संजय पुत्र जगदीश के खेत तक 24.37 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक रास्ते के निर्माण कार्यों का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया।

इसके पश्चात  विधायक योगेंद्र राणा ने गांव झीमरी खेड़ा में सतीश पुत्र चंद्र के खेत से बलवान पुत्र केहरी के खेत तक 12.01 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस रास्ते के निर्माण से किसानों को खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इसके बाद विधायक ने गांव बाहरी में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित फिरनी का उद्घाटन किया तथा हड्डा रोडी से समेर पुत्र फतेह सिंह के खेत तक 76.87 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पेवर ब्लॉक रास्ते का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया।

विधायक योगेन्द्र राणा ने इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। विकास कार्यों के पूरा होने से किसानों, युवाओं और आम ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक ने इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  तथा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से असंध हलके के गांवों में विकास कार्यों को गति मिल रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

इस अवसर पर असंध मंडल अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा जी, गांव अरडाना सरपंच दीपक राणा, गांव जोली खेड़ा प्रदीप कुमार, गांव पोपड़ा सरपंच राहुल, गांव गंगा टेहडी सरपंच कुलदीप, गांव बाहरी सरपंच पाला राम जी, गांव न्यू झींडा सरपंच गुरलाल सिंह, भाजपा कार्यकर्ता विनय राणा, अजय मास्टर, सुरेंद्र अरडाना, यशपाल, काका बाहरी, शक्ति केंद्र प्रमुख संजीव बाहरी, बलबीर पोपड़ा, ऋषि गंगाटेहडी, बीएलए -2 मनीष मूंढ सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।