करनाल, 18 अक्तूबर। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज नगला चौक के पास निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र का दौरा कर वहां निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। यह सामुदायिक केंद्र 80 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
 उल्लेखनीय है कि नगला चौक आसपास के कई गांवों का केंद्र बिंदु है। यहां पंचायत एवं विकास विभाग की ओर से यहां पिछले कुछ समय से सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है।

 निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए आज विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण यहां पहुंचे। उन्होंने हर चीज का बारीकी से मुआयना किया। सामुदायिक केंद्र बनने से यहां के लोगों को काफी फायदा होगा। धार्मिक, सामाजिक व विवाह आदि कार्यक्रमों के लिए उन्हें अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनके धन व समय की बचत होगी। पिछले करीब 12 सालों में हलके के अनेक गांवों में न केवल सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कराया जा चुका है बल्कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद केंद्रों में बनाए जाने वाले हॉल को भी बड़ा किया गया है ताकि किसी भी आयोजन के समय उसमें अधिक लोग बैठ सकें।