करनाल, दिनांक 14 अक्टूबर 2026।
जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए असंध की टीम ने 7.14 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीआईए असंध के इंचार्ज उप निरीक्षक सलिंदर कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक दलशेर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नन्दलाल पुत्र राजकुमार निवासी गांव अरडाना,असंध को डेरा फट्टू वाला,असंध से काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 7.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
जिला पुलिस करनाल नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की बिक्री के संबंध में कोई जानकारी मिलती है,तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत गोपनीय रखी जाएगी।
