नीलोखेड़ी/ करनाल, 15 अक्तूबर। ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का क्षमता निर्माण अत्यंत आवश्यक है। यह बात हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहीं। वे संस्थान में बीबी जी राम जी के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों पर क्षमता निर्माण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के समन्वयक संस्थान के सहायक आचार्य कमलदीप सांगवान ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वीकृत कार्यों की उचित योजना, पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से प्रतिभागियों को योजनाओं की प्रक्रिया और कार्यों के बेहतर निष्पादन के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होती है, जिससे ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने कार्यक्षेत्र में करना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करने और विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का क्षमता निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों की उचित योजना, पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से प्रतिभागियों को योजनाओं की प्रक्रिया और कार्यों के बेहतर निष्पादन के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होती है, जिससे ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, हैदराबाद से एसोसिएट प्रोफेसर रमेश सखीवेल भी विशेष रूप से पधारे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी, कार्यप्रणाली और निर्धारित प्रक्रियाओं की स्पष्ट समझ होना आवश्यक है। क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों की कार्यकुशलता बढ़ाने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के समन्वयक कमलदीप सांगवान ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बीबी जी राम जी के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिभागियों की क्षमता का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को कार्यों की योजना बनाने, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने तथा बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने में सहायता मिलेगी।हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग से तरणदीप कौर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं की सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं की प्रक्रिया और कार्यों के क्रियान्वयन की उचित जानकारी होना आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकुशलता बढ़ाने तथा ग्रामीण विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर सोनिया, अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी, दिलावर सिंह, कनिष्ठ अभियंता तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
