आरोपी गौरव का 5 दिन व अंकुश सैनी का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल, वारदातों में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व नकदी बरामद
करनाल, दिनांक 15 अक्टूबर 2026।
जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में हत्या सहित गंभीर आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीआईए-2 करनाल इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार की टीम ने हत्या के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों गौरव उर्फ गोरु और अंकुश सैनी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों आरोपी एक ही गिरोह से जुड़े हुए हैं और गिरोह के सदस्यों ने मिलकर लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था। मामले में विनोद कुमार हत्याकांड में आरोपी गौरव उर्फ गोरु के तीन नाबालिग साथियों को भी काबू किया गया है।
डीएसपी श्री राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि सीआईए-2 करनाल की टीम ने दोनों मामलों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ तथा वारदातों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को थाना सदर करनाल क्षेत्र के गांव बड़ौता के एरिया में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी गांव बिर्चपुर, थाना सदर करनाल के रूप में हुई थी। मृतक के शरीर पर चाकुओं से वार के निशान मौजूद थे। इस संबंध में थाना मधुबन में संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक करनाल द्वारा जांच सीआईए-2 करनाल को सौंपी गई। सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को आरोपी गौरव उर्फ गोरु पुत्र सुमित, निवासी गांव बुढ़नपुर आबाद, हाल निवासी महाबीर कॉलोनी, करनाल को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में शामिल उसके तीन नाबालिग साथियों को भी काबू किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने लूट के इरादे से विनोद कुमार पर चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी तथा उससे नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया था।आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मृतक की चप्पल,लूटी गई नगदी में से 4,800 रुपये तथा मृतक का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। टीम द्वारा आरोपी गौरव उर्फ गोरु को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी तथा गिरोह के अन्य सदस्यों और दूसरी आपराधिक वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच की जाएगी। व तीनों नाबालिको को अभिरक्षा में लेकर सुधार गृह अंबाला में भेज दिया गया है।
इसके अलावा मंगलू हत्याकांड में जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को थाना सदर करनाल पुलिस को सूचना मिली थी कि कल्पना चावला द्वार के नजदीक हकीकत नगर में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान मंगलू पुत्र रमेश, निवासी बालाजी कॉलोनी, हकीकत नगर, करनाल के रूप में हुई थी। इस संबंध में थाना सदर करनाल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर
सीआईए-2 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को आरोपी अंकुश सैनी पुत्र स्वर्गीय ध्यान सिंह, निवासी गली नंबर 3, महाबीर कॉलोनी,करनाल, नजदीक घोघड़ीपुर रेलवे पुल, थाना सदर करनाल को गिरफ्तार किया।
आरोपी अंकुश सैनी को अदालत में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या की वारदात के संबंध में पूछताछ की जाएगी तथा अन्य संलिप्त आरोपियों और वारदात से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा।
डीएसपी ने बताया कि
पुलिस पूछताछ में विनोद कुमार हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने थाना सदर करनाल, थाना मधुबन और थाना रामनगर क्षेत्र में रात के समय राह चलते लोगों को चाकू मारने का भय दिखाकर लूटपाट की करीब पांच वारदातों में संलिप्तता का खुलासा किया है। पुलिस द्वारा इन वारदातों तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
करनाल पुलिस द्वारा दोनों हत्याकांडों में आगे की जांच जारी है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आपराधिक वारदातों और गिरोह से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।
