लद्दाख से शुरू हुई बाइक रैली में विभिन्न राज्यों के पुलिस जवानों एवं नागरिकों ने लिया भाग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

करनाल, दिनांक 18 अक्टूबर 2026।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026 को लद्दाख से शुरू हुई बाइक रैली आज 18 अक्टूबर को जिला करनाल पहुंची। इस बाइक रैली में लद्दाख पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के नागरिक भी भाग ले रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस करनाल द्वारा रैली का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय श्री संदीप सिंह, डीएसपी ट्रैफिक श्री महावीर तथा थाना हाईवे प्रभारी श्री रोशन लाल उपस्थित रहे।

बाइक रैली का पड़ाव हरियाणा पुलिस एकेडमी, मधुबन, करनाल में रहा, जहां पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक हरियाणा पुलिस एकेडमी मधुबन श्री बलजिंदर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा रैली में शामिल पुलिस जवानों और नागरिकों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने आपसी भाईचारे, एकता और समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए जिला पुलिस करनाल द्वारा डीएसपी मुख्यालय श्री संदीप सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला पुलिस करनाल के कॉर्डिनेटर एएसआई अजय कुमार के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दयाल सिंह कॉलेज, करनाल की प्राचार्या मैडम आशिमा के सहयोग तथा डॉ. जय कुमार, डॉ. अंशु और श्री शांतम के नेतृत्व में कॉलेज के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, पुलिस लाइन करनाल स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री अरुण वर्मा के सहयोग तथा श्री सोमपाल के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए बाइक रैली के प्रतिभागियों एवं पुलिस जवानों के लिए हरियाणा पुलिस एकेडमी, मधुबन में दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली।

यह बाइक रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी और इसके बाद गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 31 अक्टूबर 2026 को संपन्न होगी। रैली का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और नशा मुक्त भारत के प्रति जागरूक करना है।

करनाल पुलिस का संदेश: राष्ट्रीय एकता देश की ताकत है और नशा मुक्त युवा देश का भविष्य हैं। सभी नागरिकों को आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।